11 हज़ार घरों पर लगे सोलर पैनल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
11
nNBT न्यूज, गुड़गांव : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गुड़गांव में अब तक करीब 15 हजार उपभोक्ताओं ने सोलर कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। करीब 11 छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, सर्कल-1 में अब तक 7,496 लोगों ने आवेदन किया है, जबकि सर्कल-2 में करीब 7 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। इनमें से लगभग 11 हजार सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। बाकी आवेदनों पर प्रक्रिया चल रही है। योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिलती है। DHBVN सर्कल-1 एसई श्यामबीर सैनी ने बताया कि योजना के तहत लगातार काम किया जा रहा है। जो आवेदन अभी बचे हुए हैं, उनमें कुछ निरीक्षण और उपभोक्ताओं की तरफ से प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

रेकमेंडेड खबरें