"116 करोड़ के सेस चोरी का भंडाफोड़, एक आरोपी पकड़ा
"116 करोड़ के सेस चोरी का भंडाफोड़, एक आरोपी पकड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, रेवाड़ी
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ( CGST ) फरीदाबाद टीम ने रेवाड़ी के रामगढ़ रोड स्थित पान मसाला बनाने वाली एक फर्म पर रेड की। जांच में 116 करोड़ रुपये की सेस (उपकर) चोरी का खुलासा हुआ। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार फर्म पर फरीदाबाद से आई CGST टीम ने रेड कर जांच की। फर्म की ओर से पान मसाले का उत्पादन किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि फर्म की ओर से हेल्थ सेक्यॉरिटी से नैशनल सेक्यॉरिटी (एचएसएनएस) सेस की चोरी की जा रही है। इस फर्म ने न तो पंजीकरण करवा रखा है और न ही उत्पादन में इस्तेमाल की जा रही पैंकिंग मशीनों की जानकारी विभाग को दी थी। यहां 4 पैंकिंग मशीनों से पान मसाला तैयार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इन मशीनों की जानकारी छिपाना सेस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध है। जांच में 116.48 करोड़ रुपये सेस चोरी का खुलासा हुआ है। मामले की जांच जारी है।