48.80 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
48 80
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : ओडिशा से गांजा लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 43 पैकेट में 48.80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

एडीसीपी क्राइम ब्रांच किरन यादव के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर नगर निगम कार्यालय के पास बंधा रोड पर मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार सवार दोनों तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी में कार से 43 पैकेट में 48.80 किलो गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रयागराज निवासी प्रकाश दुबे (49) और सुशांत गोल्फ सिटी निवासी जय आनंद मिश्रा (45) के रूप में हुई है। पुलिस अब गांजे की आपूर्ति के सोर्स और सप्लाई चेन का पता लगा रही है।

रेकमेंडेड खबरें