वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : सूरजकुंड-बड़खल रोड पर सीबीडी मॉल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका चचेरा भाई घायल हो गया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्कड़पुर की बाबू कॉलोनी निवासी हिमांशु कुमार शर्मा ने बताया कि उनका भाई केशवर कुमार शर्मा व चाचा का बेटा राजा कुमार शर्मा 18 नवंबर को बुलेट बाइक से खाना लेने दिल्ली गए थे। बाइक केशवर चला रहे थे, जबकि राजा पीछे बैठे थे। इसी दौरान सीबीडी मॉल के सामने किसी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों घायलों को पहले बीके अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां केशवर की मौत हो गई।

रेकमेंडेड खबरें