डॉक्टर से मारपीट पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर Fir
डॉक्टर से मारपीट पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से मारपीट और अभद्रता के विरोध में शनिवार को जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी में हड़ताल कर दी। बाद में पुलिस ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार की तहरीर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी, शोभित मिश्रा, संदीप समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया।
कॉलेज में शुक्रवार को मरीज को भर्ती करवाने के विवाद में डॉक्टर से मारपीट हुई थी। विरोध में डॉक्टरों ने ओपीडी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, FIR दर्ज होने के बाद शनिवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता की अगुआई में चौक कोतवाली के गेट पर धरना दिया और मेडिकल कॉलेज में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। साथ ही झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया।