nNBT न्यूज, रामसनेहीघाट: मिनी स्टेडियम में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 425 जोड़ों की शादी हुई। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने नवदंपतियों का स्वागत किया। समारोह में नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जवाहर लाल वर्मा भी मौजूद रहे।