क्या आप भी म्यूचुअल फंड SIP बंद करने की सोच रहे हैं?

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sip
Sudha.Shrimali

@timesofindia.com
n मुंबई: शेयर बाजार में तेजी आती है तो निवेशकों का उत्साह भी बढ़ जाता है। हर तरफ म्यूचुअल फंड और SIP में निवेश की चर्चा होने लगती है, लेकिन जैसे ही बाजार में गिरावट शुरू होती है कई निवेशक घबरा जाते हैं। कुछ अपनी SIP की रकम घटा देते हैं तो कुछ उसे पूरी तरह बंद कर देते हैं। AMFI के अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक, 18 महीने में सबसे कम नई SIP अक्टूबर में शुरू हुईं। वहीं, नई SIP की तुलना में बंद होने वाली SIP की संख्या ज्यादा रही। इससे सवाल उठता है कि क्या खुदरा निवेशक बाजार की गिरावट से घबराकर निवेश से दूरी बना रहे हैं?

म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट विजय मंत्री के मुताबिक, बाजार लगातार अच्छा रिटर्न देता है तो निवेशक मानने लगते हैं कि आगे भी ऐसा ही होगा। इस उम्मीद में वे अपनी जोखिम उठाने की क्षमता से ज्यादा पैसा इक्विटी फंडों में लगा देते हैं। कई बार पिछले एक-दो साल के बेहतर रिटर्न को देखकर मिडकैप और स्मॉलकैप फंडों में निवेश बढ़ा देते हैं। लेकिन बाजार का रुख बदलने पर ऐसे निवेश में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। SBI सिक्योरिटीज के कैपिटल मार्केट्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर मुफद्दल माचेसवाला के मुताबिक, लगातार तीन बार SIP का भुगतान फेल होने पर उसका मैंडेट अपने आप बंद हो सकता है। इसके अलावा कुछ योजनाओं के बंद होने या तय अवधि पूरी होने का असर भी इन आंकड़ों पर पड़ता है। इसलिए केवल SIP बंद होने की संख्या को देखकर यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

रेकमेंडेड खबरें