FPI फ्लो और ग्लोबल रुझान तय करेंगे बाजार की चाल !

नवभारतटाइम्स.कॉम•

बाजार में प्रॉफिट-बुकिंग और कंसोलिडेशन की संभावना भी बन रही

fpi
n NBT रिपोर्ट, मुंबई

इस छोटे सप्ताह में शेयर बाजार की चाल विदेशी निवेशकों की ट्रेडिंग गतिविधियों, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक रुझानों पर निर्भर करेगी। प्रकाश गुरपर्व श्री गुरु नानक देव' के अवसर पर मंगलवार को इक्विटी बाजार बंद रहेंगे।
रेलिगेयर ब्रोकिंग में रिसर्च के SVP , अजीत मिश्रा ने कहा, ‘छुट्टियों की वजह से छोटे रहने वाले इस सप्ताह पर वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, FPI (विदेशी पोर्टफोलियो निवेश) के प्रवाह, और कच्चे तेल तथा रुपये की चाल का असर देखने को मिलेगा। घरेलू स्तर पर, सोमवार, 23 नवंबर को आने वाला नवंबर महीने का ' HSBC फ्लैश इंडिया PMI' निजी क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी देगा।’

उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर, निवेशक आर्थिक विकास के संकेत पाने के लिए US GDP डेटा और 'कंज्यूमर कॉन्फिडेंस' (उपभोक्ता विश्वास) पर नजर रखेंगे।

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म 'एनरिच मनी' के CEO, पोनमुडी आर ने कहा, ‘विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी, रुपये में सुधार, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और बैंकिंग शेयरों में लगातार मजबूती के चलते, भारतीय शेयर बाजार आने वाले सप्ताह में मजबूत स्थिति के साथ प्रवेश कर रहे हैं।

हालांकि, हाल ही में आई तेज तेजी के कारण बाजार में मुनाफावसूली (प्रॉफिट-बुकिंग) और कंसोलिडेशन (बाजार का एक दायरे में रहना) की संभावना बन गई है, क्योंकि शेयरों के वैल्यूएशन बढ़ गए हैं और निवेशक अब आगे और मुनाफे की गुंजाइश का फिर से आकलन कर रहे हैं।’

रेकमेंडेड खबरें