कांग्रेस का पुराना इतिहास काले धन से जुड़ा, 1977 में कारोबारियों से लिए गए थे 113 करोड़ : निशिकांत दुबे

NewsPoint•
1977 113
रांची, 23 नवंबर . Jharkhand के गोड्डा के BJP MP निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर पिछले कई दशकों से कारोबारियों से अवैध सांठगांठ और काले धन के इस्तेमाल से चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने Monday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 70 के दशक में इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक खबर की पुरानी कटिंग साझा की. इसके आधार पर दावा किया कि पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी ने 1977 के Lok Sabha चुनाव को प्रभावित करने के लिए कारोबारियों से 113 करोड़ रुपये लिए थे. निशिकांत दुबे के मुताबिक, उस समय खर्च की गई यह रकम आज के मूल्य के हिसाब से करीब 25 हजार करोड़ रुपये बैठती है. दुबे ने पुरानी खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान Lok Sabha के प्रत्येक उम्मीदवार को दो लाख रुपये और दो जीप उपलब्ध कराई गई थीं. उन्होंने कांग्रेस पर चुनावी चंदे और कारोबारी हितों के बीच पुराने गठजोड़ का आरोप लगाया और इसे देश की राजनीति का काला इतिहास बताया. निशिकांत दुबे social media पर ‘कांग्रेस का काला अध्याय’ नाम से शृंखलाबद्ध अभियान चला रहे हैं. इसकी 252वीं कड़ी में उन्होंने लिखा कि 23 नवंबर 1978 को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की एक रिपोर्ट मीडिया में प्रकाशित हुई थी. उनके अनुसार, इस रिपोर्ट में इंदिरा गांधी और कारोबारियों के बीच कथित सांठगांठ का खुलासा किया गया था. दुबे ने सबसे अधिक चंदा देने का आरोप आरपी गोयनका पर लगाया. उन्होंने दावा किया कि गोयनका को तीन अक्टूबर 1977 को काले धन के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में आयकर विभाग और Enforcement Directorate ने कई बार छापेमारी भी की थी. BJP MP ने Governmentिया आयोग और हजारी आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बिड़ला समूह ने 1957 से 1977 के बीच कांग्रेस को धन देकर लाइसेंस हासिल किए. उन्होंने कोका-कोला और आईबीएम जैसी विदेशी कंपनियों पर भी कांग्रेस को धन देने का आरोप लगाया. निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया कि इन आरोपों से घिरी इंदिरा गांधी ने जनता पार्टी को तोड़ने के लिए हर तरीका अपनाया. उन्होंने अमेरिका के तत्कालीन राजदूत डेनियल पैट्रिक मोयनिहान की 1978 में प्रकाशित किताब का हवाला देते हुए सीआईए पर कांग्रेस को चंदा देने और विपक्षी दलों को तोड़ने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया. इससे एक दिन पहले दुबे ने अपनी इसी श्रृंखला की 251वीं कड़ी में 1957 में बाबर से जुड़ी वस्तुओं को अफगानिस्तान भेजे जाने और गांधी परिवार के सदस्यों की बाबर की मजार यात्रा का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था. – एसएनसी/पीएम

रेकमेंडेड खबरें