आईआईएससी बैंगलोर में इंस्ट्रक्टर और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 11 पदों पर भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन
आईआईएससी बैंगलोर में इंस्ट्रक्टर और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 11 पदों पर भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन
NewsPoint•
बेंगलुरु, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु ने अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में विभिन्न विषयों के लिए इंस्ट्रक्टर और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के कुल 11 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 10 जुलाई है। योग्य उम्मीदवारों को पीएचडी की डिग्री के साथ अधिकतम 35 से 38 वर्ष की आयु सीमा में होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 58,000 से 1,02,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। यह नियुक्ति एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।
आईआईएससी ने कुल 11 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनमें सामान्य वर्ग के 4, अनुसूचित जाति (SC) के 1, अनुसूचित जनजाति (ST) के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 2 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 2 पद शामिल हैं।विभिन्न विषयों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: इंस्ट्रक्टर (भौतिकी) के 1 पद, इंस्ट्रक्टर (मानविकी) के 2 पद, इंस्ट्रक्टर (गणित) के 2 पद, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट - I (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स) का 1 पद, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट - I (कंप्यूटर साइंस) का 1 पद, इंस्ट्रक्टर (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) के 2 पद और इंस्ट्रक्टर (मैकेनिक्स और कंप्यूटिंग) के 2 पद।
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और विषय के अनुसार पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु 35 से 38 वर्ष के बीच तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि, यानी 10 जुलाई, के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 58,000 से 1,02,000 रुपए के बीच प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
यह नियुक्ति पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अस्थायी होगी। शुरुआत में यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी। संस्थान की जरूरतों और उम्मीदवार के संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इसे हर वर्ष बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि, इस नियुक्ति की अधिकतम अवधि पांच वर्ष होगी।