कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय मुक्केबाज प्रीति और जादूमणि सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

NewsPoint
2026
ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में प्रीति ने मलावी की डेबरा मिटेंजे को 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, वहीं पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के रहमान को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले, भारत ने वेटलिफ्टिंग में भी दो पदक जीते, जिसमें मीराबाई चानू का गोल्ड मेडल और ऋषिकांत सिंह चनंबम का सिल्वर मेडल शामिल है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में 'राउंड ऑफ 16' मुकाबले में मलावी की डेबरा मिटेंजे को 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए मात दी। इस जीत के साथ प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रीति ने मुकाबले में शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले राउंड में सभी पांच जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। प्रीति के सटीक पंचों के कारण रेफरी को दूसरे राउंड में 2:13 मिनट पर मुकाबला रोकना पड़ा। जजों के स्कोरकार्ड पर भी प्रीति का दबदबा साफ दिख रहा था। चार जजों ने पहला राउंड 10-9 से प्रीति के पक्ष में दिया, जबकि एक जज ने 10-8 का स्कोर दिया। मुकाबला रोके जाने से पहले मिटेंजे दो बार नॉकडाउन भी हुईं। प्रीति का अगला मुकाबला 28 जुलाई को नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड से होगा, जिन्होंने घाना की बामफो को सर्वसम्मत फैसले (5-0) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। यह मुकाबला प्रीति के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें सेमीफाइनल में पहुंचने का दांव लगा होगा।
पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान को 'राउंड ऑफ-16' में 5-0 से हराया। जादूमणि ने पहले राउंड को 3-2 से अपने नाम किया। दूसरे राउंड में सभी जजों ने उन्हें 10-10 अंक दिए। इससे पहले, जादूमणि ने 'राउंड ऑफ-32' में स्कॉटलैंड के एरॉन कुलेन को भी 5-0 से मात दी थी।

वेटलिफ्टिंग में भी भारत ने दो पदक जीते हैं। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी की। चानू ने कुल 190 किग्रा भार उठाया, जिसमें 85 किग्रा स्नैच और 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क शामिल था। वहीं, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा वजन उठाया।

रेकमेंडेड खबरें