आदिवासी इलाकों में शिक्षा, सड़क और बिजली पहुंची, लोगों के चेहरों पर संतोष दिखा: सीएम भूपेंद्र पटेल
आदिवासी इलाकों में शिक्षा, सड़क और बिजली पहुंची, लोगों के चेहरों पर संतोष दिखा: सीएम भूपेंद्र पटेल
NewsPoint•
दाहोद, 20 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने दौरे के तीसरे दिन गरबाडा का दौरा किया। यहां उन्होंने समुदाय के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, धार्मिक नेताओं, स्थानीय निवासियों और खेती व पशुपालन से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि गरबाडा निर्वाचन क्षेत्र के आदिवासी इलाके में अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान, मैंने हर तालुका का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। मैंने देखा कि यह क्षेत्र अब विकास से जुड़ गया है और शिक्षा के क्षेत्र में भी तरक्की कर रहा है। उन् होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री थे, तभी से पूरे आदिवासी क्षेत्र को मुख्यधारा में लाने के प्रयास शुरू हो गए थे, और अब हम उन प्रयासों को साकार होते देख सकते हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है और उन तक पानी, बिजली और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। सीएम पटेल ने कहा कि जैसे-जैसे क्षेत्र का विकास होगा, सुविधाएं बढ़ती जाएंगी। यह एक मानस स् वभाव है कि अभी और क् या किया जा सकता है। मैंने देखा कि सभी का स् वभाव शांति प्रकृति का है। सभी वर्गों के लोगों के चेहरे पर प्रफुल् लता दिखाई दी, वह चाहे गरीब, मध् यम या अमीर वर्ग से हो, सबमें संतोष देखने को मिला। यह सबके जीवन में सीखने लायक चीज है। दरअसल, यह दौरा मुख्यमंत्री के आदिवासी जिले के तीन दिवसीय दौरे का तीसरा और अंतिम दिन था। झील के दौरे पर उन्होंने इसके भौगोलिक क्षेत्र, जल भंडारण क्षमता, उपलब्ध जल भंडार और पानी वितरण की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने झील में काम करने वाले मछुआरों से भी बातचीत की और उनके दैनिक कार्यों तथा मछली पकड़ने से जुड़ी उनकी आजीविका के बारे में चर्चा की। इस बातचीत में उनकी आय, व्यापार की संभावनाओं, रोजगार के अवसरों और उनके बच्चों की शिक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। --आईएएनएस एएसएच/एबीएम