सोनू निगम के लिए फ्लाइट में गूंजे उनके ही गाने, गायक ने कहा- सभी का शुक्रिया

NewsPoint•
Navbharat Times
Mumbai , 21 नवंबर . गायक सोनू निगम और उनके प्रशंसकों के बीच खास जुड़ाव देखने को मिलता है. एक ओर जहां फैंस उनकी आवाज और गायिकी के प्रति गहरी दीवानगी रखते हैं, वहीं सोनू भी अपने अनोखे अंदाज से उनसे जुड़े रहते हैं. इसकी एक झलक हाल ही में एक फ्लाइट में देखने को मिली, जब यात्रियों ने उनके लोकप्रिय गीत गाने शुरू कर दिए और सोनू ने भी इस पल को खास बना दिया. दरअसल, Friday को रायपुर से Mumbai जा रही इंडिगो फ्लाइट में गायक बैठे थे और अंदर बैठे यात्री उनके द्वारा गाए गए गाने गुनगुनाने लगे और देखते ही देखते पूरा प्लेन एक छोटे से कॉन्सर्ट में बदल गया. सोनू भी फैंस की ओर से मिले इस सरप्राइज को देखकर काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने फोन से इस पूरे माहौल को शूट करना शुरू कर दिया. गायक ने अपनी इस पोस्ट के जरिए यात्रियों के उत्साह का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट का साइन बंद होने के बाद भी यात्री अपनी सीट पर बैठे रहे और उनका इंतजार करते रहे, ताकि वह उनके लिए गाना गाएं. सोनू निगम ने वीडियो में लिखा, “सीट बेल्ट का साइन बंद हो चुका है और फिर भी वे बैठे हुए हैं, इससे साफ पता चलता है कि वे शो टाइम का इंतजार कर रहे हैं.” इसके बाद फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने जब सोनू निगम से गाने की गुजारिश की, तो उन्होंने केबिन में ही खड़े होकर अपने सुपरहिट गाने ‘किसका है तुमको इंतजार’, ‘मैं हूं ना’, ‘तुझे लगे ना नजरिया’ और ‘कल हो ना हो’ सुनाए. वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, “ऐसा प्यार, जो सिर्फ सपनों में होता है. आप सभी का शुक्रिया.” बता दें, सोनू निगम करीब चार दशकों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और वह मुख्य रूप से हिंदी और कन्नड़ समेत कई भारतीय भाषाओं में शास्त्रीय, पॉप, गज़ल, भक्ति और फ़िल्मी संगीत के लिए जाने जाते हैं. मनोरंजन जगत में दिए योगदान के लिए अब तक उन्हें पद्म श्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. गायकी के साथ उन्होंने अभिनय, संगीत निर्देशन, डबिंग और टीवी होस्टिंग भी की है. – एनएस/एएस

रेकमेंडेड खबरें