लीबिया में तेल और गैस के तीन नए भंडार मिले: इटली, स्पेन और अल्जीरिया की कंपनियों के साथ बड़ी खोज

Others

लीबिया को तेल और गैस के तीन नए भंडार मिले हैं। नेशनल ऑयल कॉर्पोरेशन ने इटली, स्पेन और अल्जीरिया की कंपनियों के साथ मिलकर यह खोज की है। गदामेस बेसिन, पश्चिमी लीबिया के अपतटीय क्षेत्र और मुरज़ुक बेसिन में ये भंडार मिले हैं। इन खोजों से लीबिया की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी।

three large oil and gas reserves found in libya historic discovery with companies from italy spain and algeria
लीबिया की सरकारी तेल कंपनी नेशनल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने बुधवार को इटली, स्पेन और अल्जीरिया की बड़ी ऊर्जा कंपनियों के साथ तीन नए तेल और गैस की खोज की घोषणा की है। यह खोजें लीबिया की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि देश की 95% से अधिक आय तेल से आती है।

एनओसी ने अलग-अलग बयानों में बताया कि पहली खोज गदामेस तेल बेसिन में हुई है। यह खोज अल्जीरिया की सरकारी ऊर्जा कंपनी सोनाट्रेच ( Sonatrach ) के साथ मिलकर की गई है। इस खोज से हर दिन 13 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 327 बैरल कंडेनसेट (condensates) का उत्पादन हो रहा है। गदामेस बेसिन लीबिया के उत्तर-पश्चिम में, लीबिया-अल्जीरिया सीमा के पास स्थित है।
दूसरी गैस की खोज इटली की कंपनी एनआई नॉर्थ अफ्रीका ( Eni North Africa ) के साथ हुई है। दो अलग-अलग परीक्षणों में 14 मिलियन क्यूबिक फीट और 24 मिलियन क्यूबिक फीट गैस का प्रवाह दर (flow rates) दर्ज किया गया। यह खोज पश्चिमी लीबिया के अपतटीय (offshore) क्षेत्र में हुई है, जो तट से लगभग 95 किलोमीटर दूर है।

इसके अलावा, एनओसी ने स्पेन की कंपनी रेपसोल लीबियाई ब्रांच ( Repsol Libyan branch) REMSA के साथ मुरज़ुक बेसिन (Murzuq Basin) में भी एक खोज की है। यह इलाका त्रिपोली से लगभग 800 किलोमीटर दक्षिण में है। ड्रिलिंग के बाद किए गए परीक्षणों में प्रतिदिन 763 बैरल तेल का उत्पादन दर दिखाया गया।

यह नई खोजें लीबिया के लिए एक बड़ी राहत हैं, खासकर तब जब देश की अर्थव्यवस्था तेल पर बहुत अधिक निर्भर है। इन खोजों से लीबिया की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

रेकमेंडेड खबरें