सीलिंग के मुद्दे पर सांसद से मुलाकात

नवभारत टाइम्स

पुरानी दिल्ली के कारोबारियों ने सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी से मुलाकात की। उन्होंने दुकानों की सीलिंग का मुद्दा उठाया। दिल्ली व्यापार महासंघ ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक कमर्शल गतिविधियां दशकों से चल रही हैं। महासंघ ने पुरानी दिल्ली को पूर्णत: कमर्शल क्षेत्र घोषित करने की मांग की। यह मुलाकात शनिवार को हुई।

old delhi sealing crisis traders meet mp demand declaration as full commercial zone

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : दिल्ली के सांसद और डीडीए के सदस्य रामवीर सिंह बिधूड़ी से पुरानी दिल्ली के कारोबारियों ने शनिवार को मुलाकात की और दुकानों की सीलिंग का मुद्दा उठाया। दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने सांसद को बताया कि पुरानी दिल्ली की दुकानों पर सीलिंग का संकट मंडरा रहा है। उन्होंने बताया कि वहां 90 प्रतिशत से अधिक कमर्शल गतिविधियां दशकों से चल रही हैं, जबकि रेजिडेंस बहुत ही कम हैं। महासंघ ने सांसद से मांग की कि पुरानी दिल्ली को पूर्णत: कमर्शल क्षेत्र के रूप में घोषित किया जाए। इस मौके पर रमेश खन्ना, अनिल वाधवा, अनिल पोपली मौजूद थे।