कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश को घेरेगी भाजपा

Contributed byDeep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
bjp preparing to corner akhilesh on kalyan singhs death anniversary sharp questions to be asked from sp
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सपा को घेरेगी। इस मौके पर वह अखिलेश यादव से सवाल करेगी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा इस मौके पर पूरे प्रदेश में जिलों में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाएगी। इस मौके पर साफ-सफाई, दीप प्रज्ज्वलन और गोष्ठियों का आयोजन करेगी। इस दौरान सपा को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश होगी।

ये सवाल किए जाएंगे : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा है कि पुण्यतिथि पर कल्याण सिंह के जनता और पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए कामों को गिनाएगी। साथ ही सपा से सवाल किए जाएंगे कि पिछड़ों के मसीहा और हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह की अंत्येष्टि में सपा का एक भी नेता क्यों नहीं गया? सामान्य शिष्टाचार का पालन न करने पर अखिलेश यादव से सवाल किया जाएगा कि पिछड़ों के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन अहिल्याबाई होल्कर और कल्याण सिंह जैसे पिछड़ों के महापुरुषों का अपमान करते हैं। राम भक्तों पर गोलियां चलवाने पर भी सवाल पूछे जाएंगे। अहिल्याबाई होल्कर के नाम से संचालित महाविद्यालय का नाम बदलने से लेकर कल्याण सिंह की अंत्येष्टि में शामिल न होकर उनका अपमान किया।

रेकमेंडेड खबरें