तुलसीदास के जीवन, व्यक्तित्व पर हुई चर्चा

नवभारतटाइम्स.कॉम
discussion on tulsidas jayanti at ap sen college highlighting the importance of ramcharitmanas
n NBT रिपोर्टर, लखनऊ : एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। सावन शुक्ल सप्तमी के मौके पर हुए समारोह की शुरुआत हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. माधुरी यादव ने मां सरस्वती और गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर की। हिंदी विभाग की वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. उषा पाठक ने तुलसीदास के जीवन, व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए रामचरितमानस के महत्व के बारे में बताया। समापन पर हिंदी विभाग की कंचन मिश्रा ने सभी का आभार जताया।

रेकमेंडेड खबरें