तबादलों के लिए आपत्तियों का निस्तारण जल्द

Contributed byDeep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
objections on inter district transfers of basic teachers to be resolved soon committee formed on high courts order
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बेसिक शिक्षकों के अंत:जनपदीय (जिले के अंदर) तबादलों के लिए 34 जिलों में आपत्तियों का जल्द निस्तारण किया जाएगा।

हाई कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा परिषद ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। आपत्तियों के निस्तारण के लिए कमिटी का गठन कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव, संंबंधित मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव और संबंधित जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी इस समिति में रहेंगे।

रेकमेंडेड खबरें