Sawan Mein Kajariya And Teej Festival Frenzy Marwari Mahila Sammelan Celebrates Vibrant Event In Lucknow
कैसे खेलन जइबू, सावन में कजरिया... तक की रही धूम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन , लखनऊ शाखा ने महानगर स्थित एक होटल में तीज उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी और राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया की मौजूदगी में प्रांतीय कोषाध्यक्ष मधु लाठ की पुस्तक ‘हमारी थाती’ का विमोचन भी हुआ। विनिता, नमिता और रीना अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य नाटिका आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी। वहीं गरिमा अग्रवाल एवं समूह ने सास-बहू की नोकझोंक पर आधारित हास्य नाटक प्रस्तुत किया। शशि अग्रवाल और उनकी टीम ने आनंद भोजाई, कैसे खेलन जइबू तथा सावन में कजरिया जैसे पारंपरिक गीतों पर जीवंत नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं।