'डंपिंग यार्ड' बनीं सोसायटियां, बदबू से लोगों का बुरा हाल

नवभारतटाइम्स.कॉम
societies become dumping yards people suffers from stench sanitation workers strike continues
n NBT न्यूज, गुड़गांव

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही। इसके चलते कूड़ा न उठने से शहर की सोसायटियों में हालात बिगड़ने लगे हैं। सोसायटियों के अंदर कूड़ा जमा होने के साथ अब बाहर सड़क किनारे कचरे के ढेर लगने लगे हैं। इससे दुर्गंध, गंदगी और मच्छरों के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
सेक्टर-83 की मैप्सको पैराडाइज, एमार पाल्म गार्डंस और वाटिका इंडिया नेक्स्ट, सेक्टर-112 की टाटा हाउसिंग गुड़गांव गेटवे, विंडचैंट्स और जारा अफोर्डेबल समेत कई सोसायटियों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। सेक्टर-114, सेक्टर-103, सेक्टर-99ए और सेक्टर-23ए में भी लोग इस समस्या से परेशान हैं। आरडी सिटी, सेक्टर-52 में भी दिक्कत है।

हड़ताल लंबी खिंचने से सोसायटियों में आरडब्ल्यूए ने अपने स्तर पर सफाई व कूड़ा उठान की व्यवस्था शुरू की है। कुछ जगह रेजिडेंट्स भी सहयोग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कचरे को लंबे समय तक सोसायटी में रखना संभव नहीं है। जगह भरने के बाद बाहर कूड़ा डालना मजबूरी बन गई है।

रेकमेंडेड खबरें