मेरठ: बाइक सवारों ने वाहनों में की तोड़फोड़

नवभारत टाइम्स

मेरठ के सदनपुरी इलाके में बुधवार को बाइक सवार युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने विशेष संप्रदाय के नागरिकों के वाहनों में लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

bike borne miscreants create terror in meerut vandalism of vehicles of a specific community in sadanpuri incident captured on cctv
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सदनपुरी में बुधवार को कुछ युवकों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों से विशेष संप्रदाय के लोगों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

सदनपुरी के लोगों ने बताया कि करीब एक दर्जन बाइक पर सवार युवक लाठी-डंडे लेकर शोर मचाते हुए इलाके से गुजरे। उन्होंने सड़क पर खड़ी विशेष संप्रदाय के लोगों की गाड़ियों पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। इस हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब दो मिनट तक यह हंगामा चला और फिर बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन हुड़दंगियों की पहचान करने में जुटी हुई है।