NBT रिपोर्ट, हाथरस: हाथरस जिले में एक पिता ने युवक पर अपनी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। थाने में दर्ज कराई गई FIR में बताया कि उनकी बेटी पुलिस में रिक्रूट आरक्षी की ट्रेनिंग कर रही है। युवक शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाथरस पुलिस ने FIR के आधार पर बताया कि यह मामला 11 जनवरी को सामने आया था। FIR के अनुसार उनकी बेटी और युवक कॉलेज में साथ पढ़ते थे। तीन साल से एक दूसरे को जानते थे। बेटी की नौकरी लगने के बाद से ताबिस राना उसे लगातार फोन और मैसेज कर परेशान कर रहा है।






