फ्लिकर ब्राउर्स अकादमी ने असम को 18-0 से रौंदा

नवभारत टाइम्स

लखनऊ में 36वें अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू अंडर-14 जूनियर बालक हॉकी टूर्नामेंट में फ्लिकर ब्रदर्स हॉकी अकादमी ने असम को 18-0 से करारी शिकस्त दी। एमएमएस हरियाणा ने राजस्थान हॉकी को 6-4 से हराया। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स मोहाली और राउंड ग्लास पंजाब ने भी अपने मुकाबले जीते। टूर्नामेंट में कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

flicker brothers hockey academys dominant 18 0 victory over assam in kd singh babu u 14 hockey tournament
लखनऊ में 36वें अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू अंडर-14 जूनियर बालक हॉकी टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। फ्लिकर ब्रदर्स हॉकी अकादमी ने असम हॉकी को 18-0 से करारी शिकस्त दी, वहीं एमएमएस हरियाणा ने राजस्थान हॉकी को 6-4 से हराया। ये सभी मैच गोमतीनगर स्थित पद्मश्री मोहम्मद शहीद एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में हुए।

फ्लिकर ब्रदर्स ने असम की टीम पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा। इस जीत में विशाल और कप्तान विराट सिंह का शानदार प्रदर्शन रहा, जिन्होंने अकेले 6-6 गोल दागे। सर्वेशदीप सिंह ने तीन गोल करके अपनी टीम को मजबूती दी, जबकि आयानवीर जोसन, कीरत और नवजीत ने एक-एक गोल किया।
दिन के अन्य मुकाबलों में, पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) मोहाली ने एसईओ मणिपुरी को 5-0 से हराया। राउंड ग्लास पंजाब ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी तमिलनाडु को 3-1 से मात दी। एमएमएस अकादमी शाहबाद ने राजस्थान को एक कड़े मुकाबले में 6-4 से हराया। एमएमएस अकादमी की ओर से गुरकीरत सिंह और राजन पंदीर ने दो-दो गोल करके अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।