Youth Dies In A Bet To Drink Alcohol Friends Abandoned Him
शराब पीने की शर्त में गई जान
नवभारत टाइम्स•
काकोरी के दुबग्गा इलाके में शराब पीने की शर्त एक युवक की जान ले गई। जितेंद्र राजपूत ने दोस्तों के साथ बिना पानी मिलाए तीन क्वार्टर नीट शराब पी ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोस्त मौके से फरार हो गए।
दुबग्गा इलाके में दोस्तों के साथ शराब पीने की शर्त एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। शाहपुर भमरौली के रहने वाले 30 वर्षीय जितेंद्र राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिना पानी मिलाए तीन क्वार्टर नीट शराब पी ली। इस वजह से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब हालत ज्यादा खराब हुई तो उसके दोस्त उसे छोड़कर भाग गए। परिवार वाले जितेंद्र को ठाकुरगंज के एरा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जितेंद्र अविवाहित था। इंस्पेक्टर श्रीकांत रॉय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर दोस्त मौके से फरार हो गए थे।