Anthropic के रिसर्चर ने छोड़ी नौकरी, दी चेतावनी

नवभारत टाइम्स

एंथ्रोपिक के सेफगार्ड्स रिसर्च टीम के हेड मृणांक शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने AI और अन्य संकटों से दुनिया को खतरे में बताया है। शर्मा अब कविता और लेखन के क्षेत्र में जा रहे हैं। उनकी टीम AI से होने वाले खतरों को कम करने पर काम करती थी।

anthropic researchers resignation world in danger from ai ethical pressures prevail

NBT रिपोर्ट : Anthropic की सेफगार्ड्स रिसर्च टीम के हेड मृणांक शर्मा ने अपना पद छोड़ दिया है। मृणांक ने X पर 9 फरवरी को अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की। मृणांक ने अपने विदाई संदेश में एक गंभीर चेतावनी दी है कि एआई और अन्य संकटों के कारण दुनिया खतरे में है। उन्होंने संकेत दिया कि कंपनियों में अक्सर नैतिक मूल्यों के बजाय अन्य दबाव हावी हो जाते हैं। अब वह टेक्नॉलजी की दुनिया छोड़कर कविता और लेखन के क्षेत्र में अपनी नई राह तलाशने जा रहे हैं।

TOI के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड से मशीन लर्निंग में पीएचडी करने वाले मृणांक ने अगस्त 2023 में कंपनी जॉइन की थी। उनकी टीम का काम एआई से होने वाले खतरों को कम करना था। उन्होंने एआई चैटबॉट्स द्वारा यूजर्स की जरूरत से ज्यादा तारीफ करने और एआई के जरिए होने वाले गलत कामों को रोकने पर रिसर्च की। मृणांक ने पिछले हफ्ते एक स्टडी पब्लिश की, जिसमें उन्होंने पाया कि AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल करने से लोगों का हकीकत को देखने का नजरिया बिगड़ सकता है।