STEM भर्ती में 50% महिलाएं होंगी: Vedanta

नवभारत टाइम्स

वेदांता लिमिटेड ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। इस साल से कंपनी STEM के पदों पर 50% महिलाओं की भर्ती करेगी। यह भारत के मेटल्स, खनन और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। यह पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।

vedantas big announcement 50 women in stem recruitment historic step towards gender equality

NBT रिपोर्ट: 'इंटरनेशनल डे ऑफ वुमेन एंड गर्ल्स इन साइंस' (11 फरवरी) के मौके पर वेदांता लिमिटेड ने एक बड़ा ऐलान किया है। विज्ञान और तकनीक (STEM) के क्षेत्र में होने वाली नई भर्तियों (फ्रेशर्स) में अब महिलाओं की हिस्सेदारी 35% से ज्यादा हो गई है। अगर इसमें लीडरशिप और मैनेजमेंट के पदों को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 45% तक पहुंच जाता है। वेदांता की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने बताया कि कंपनी में इस साल से STEM के पदों पर होने वाली 50% भर्तियां महिलाओं की होंगी। यह कदम भारत के मेटल्स, खनन, मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में महिला-पुरुष समानता के लिहाज से ऐतिहासिक बदलाव है।