सोसायटियों तक जल्द PNG कनेक्शन पहुंचाने की मांग

नवभारत टाइम्स

सेक्टर 102 की कई रिहायशी सोसायटियों में पीएनजी कनेक्शन का काम रुका हुआ है। पाइपलाइन बिछाने के लिए बाहरी मुख्य लाइन जोड़ने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। इस वजह से इम्पीरियल गार्डन्स, एडानी ऑयस्टर, जॉयविले जैसी सोसायटियों में गैस आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। आरडब्ल्यूए ने जीएमडीए के सीईओ से हस्तक्षेप की मांग की है।

delay in png connections in societies rwa demands gmda intervention

n NBT न्यूज,सेक्टर 102

इलाके की कई रिहायशी सोसायटियों में PNG पाइपलाइन का काम अधूरा है। ऐसे में RWA ने जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कि सोसायटियों में पाइप डालने और मीटर लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन बाहरी मुख्य लाइन नहीं जुड़ पाई है। धनकोट और श्याम बाबा चौक से सेक्टर-102 तक मुख्य गैस लाइन बिछाने के लिए रास्ते के इस्तेमाल की अनुमति अभी तक नहीं मिली है। जब तक यह अनुमति नहीं मिलेगी, सड़क के नीचे खुदाई कर पाइप नहीं डाली जा सकती। इसी वजह से इम्पीरियल गार्डन्स, एडानी ऑयस्टर, जॉयविले समेत कई सोसायटियों में गैस आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही है। निवासियों का कहना है कि संबंधित एजेंसियों ने पहले तय समय में काम पूरा करने का भरोसा दिया था, लेकिन विभागों के बीच अनुमति अटकने से देरी हो रही है। जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने कहा कि विषय की जानकारी ली जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।