चौथे दिन शुरू हुई सेक्टर-52 में पानी की सप्लाई

नवभारत टाइम्स

सेक्टर-52 में पानी का संकट चौथे दिन समाप्त हुआ। बुधवार सुबह भी पानी न आने से लोगों को परेशानी हुई। कई लोगों ने टैंकर मंगवाकर काम चलाया। निवासियों ने बिना सूचना पानी कटौती पर नाराजगी जताई। नगर निगम के जेई दीपक शर्मा ने बताया कि तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है।

water supply restored in sector 52 on the fourth day people get relief
सेक्टर 52 में चौथे दिन पानी का संकट बुधवार दोपहर बाद खत्म हुआ। लगातार तीन दिन पानी न आने से लोगों को भारी परेशानी हुई। कई लोगों ने टैंकर मंगवाकर अपना काम चलाया। निवासियों ने इस मुद्दे को लगातार उठाया।

निवासी परवीन ने कहा कि बिना किसी सूचना के पानी की कटौती करना गलत है। आरडब्ल्यूए महासचिव नीरज अग्रवाल ने भी बिना किसी पूर्व सूचना के यह काम करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
नगर निगम के जेई दीपक शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया है। अब पानी की सप्लाई पहले की तरह सामान्य कर दी गई है। लोगों को अब पानी की दिक्कत नहीं होगी।