LU में ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन शुरू

नवभारत टाइम्स

लखनऊ विश्वविद्यालय में जनवरी-फरवरी 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गए हैं। एलयूसीओडीई के माध्यम से बीकॉम, एमकॉम, एमए, एमएसडब्ल्यू, बीबीए और एमबीए जैसे 11 पाठ्यक्रमों में आवेदन किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

lucknow university lu applications open for 11 online courses know the complete process
लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) के सेंटर फॉर ऑनलाइन ऐंड डिस्टेंस एजुकेशन (एलयूसीओडीई) ने जनवरी-फरवरी 2026 सत्र के लिए 11 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश के लिए यूजीसी के डीईबी पोर्टल पर पंजीकरण कर एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य है।

सेंटर के निदेशक प्रो. पीयूष भार्गव ने बताया कि इस सत्र में बीकॉम, एमकॉम (मार्केटिंग), एमकॉम (फाइनैंस ऐंड अकाउंटिंग), एमए (अंग्रेजी), एमए (अर्थशास्त्र), एमए (संस्कृत), एमए (राजनीति विज्ञान), मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू), बीबीए, एमबीए (फाइनेंशियल मैनेजमेंट) और एमबीए (मार्केटिंग) जैसे कोर्स उपलब्ध होंगे। इन पाठ्यक्रमों में एलयू की तय योग्यता पूरी करने वाले नौकरीपेशा सहित कोई भी व्यक्ति प्रवेश ले सकता है।
आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। इसके बाद अभ्यर्थी एलयू की वेबसाइट www.luonlineeducation.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यूजीसी की वेबसाइट पर डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) पोर्टल पर पंजीकरण कराना और एबीसी आईडी बनाना प्रवेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आईडी छात्रों की शैक्षणिक साख को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने में मदद करती है।

यह ऑनलाइन कोर्स उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, खासकर वे जो नौकरी कर रहे हैं और समय की कमी महसूस करते हैं। एलयूसीओडीई इन पाठ्यक्रमों को इस तरह से डिजाइन करता है कि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकें।