खर्च पर सेबी ने बनाई कमिटी

नवभारत टाइम्स

बाजार नियामक सेबी नियमों के पालन पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए सक्रिय है। इसके लिए मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है। यह समिति विभिन्न उपायों पर विचार करेगी ताकि रेगुलेशन की लागत को घटाया जा सके।

sebi reduces regulation cost committee formed under chief economic advisor

NBT रिपोर्ट, मुंबई : सेबी ( Sebi ) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने गुरुवार को कहा कि बाजार नियामक कई तरह के उपायों के जरिए रेगुलेशन की लागत (नियमों के पालन पर होने वाले खर्च) को कम करने की कोशिश कर रहा है।उन्होंने बताया कि इसके तहत मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन की अध्यक्षता में एक कमिटी बनाई गई है।