Om Singh And Neha Gupta Won The Champions Of Champion Title At Bappa Shrinarayan Vocational Pg Colleges 55th Annual Athletic Meet
ओम और नेहा बने चैंपियंस ऑफ चैंपियन
नवभारत टाइम्स•
उत्तर रेलवे चारबाग रेलवे स्टेडियम पर बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज की 55वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न हुई। ओम सिंह और नेहा गुप्ता चैंपियंस ऑफ चैंपियन बने। प्राचार्य और प्रबंधक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ।
लखनऊ: उत्तर रेलवे चारबाग रेलवे स्टेडियम में बप्पा श्रीनारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज की 55वीं वार्षिक एथलेटिक मीट 'उड़ान' का समापन शुक्रवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में ओम सिंह और नेहा गुप्ता 'चैंपियन ऑफ चैंपियन' चुने गए। कॉलेज के प्रबंधक संजीव शर्मा और प्राचार्य संजय मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी खिलाड़ियों को मुफ्त टी-शर्ट भी दी गईं।
समापन समारोह की शुरुआत 5000 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें 12 छात्रों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इसके अलावा, 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 5 किमी दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट जैसी कई प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले भी खेले गए। गुरुवार को हुई सेक रेस ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के बीच खेला गया क्रिकेट मैच रहा। इसमें दर्शकों और छात्रों ने जमकर तालियां बजाईं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का अंत म्यूजिकल चेयर खेल के साथ हुआ, जिसने सभी को हंसाया और खुश किया। इस पूरे आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।