Bbd A Division League Lda Coaching And Up Timber Register Spectacular Wins Zeeshan Ansari And Anubhav Srivastava Become Player Of The Match
LDA कोचिंग और UP टिंबर जीते
नवभारत टाइम्स•
बीबीडी ए डिवीजन लीग में एलडीए कोचिंग और यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। एलडीए की जीत में जीशान अंसारी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने अर्द्धशतक जड़ा और चार विकेट लिए। यूपी टिंबर की जीत में अनुभव श्रीवास्तव प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने चार विकेट झटके।
लखनऊ: बीबीडी ए डिवीजन लीग में शुक्रवार को एलडीए कोचिंग सेंटर और यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। एलडीए की जीत के हीरो रहे आईपीएल स्टार जीशान अंसारी , जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। उन्होंने बल्ले से अर्धशतक जड़ा और गेंद से चार विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में, ट्राइंफ क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.1 ओवर में 155 रन बनाए। जीशान अंसारी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ आठ ओवर में 29 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके जवाब में एलडीए की टीम ने 22.2 ओवर में ही 159 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। एलडीए की जीत में हिमांशु असनोरा ने 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं जीशान अंसारी ने 56 रन बनाकर नाबाद रहे।इससे पहले हुए एक अन्य मुकाबले में, यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य रखा। लाइफ केयर की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में मात्र 75 रनों पर ही ढेर हो गई। यूपी टिंबर की जीत के नायक रहे अनुभव श्रीवास्तव , जिन्होंने सिर्फ तीन ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।