Brainstorming On Better Cancer Treatment Expert Discussions To Begin Today At Kgmu
कैंसर के बेहतर इलाज के लिए आज से होगी चर्चा
नवभारत टाइम्स•
फेफड़ों के कैंसर के बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू में देश-विदेश के विशेषज्ञ एक मंच पर अनुभव साझा करेंगे। डॉक्टरों को नई तकनीकों और दवाओं की जानकारी दी जाएगी। लोगों को फेफड़ों के कैंसर की समय रहते पहचान करने के तरीके भी सुझाए जाएंगे।
लखनऊ: फेफड़ों के कैंसर के इलाज में नई तकनीकों और दवाओं की जानकारी देने के लिए केजीएमयू में 14 और 15 फरवरी को एआईपीकॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ फेफड़ों के कैंसर के बेहतर इलाज पर अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही, लोगों को इस बीमारी की समय पर पहचान करने के तरीके भी बताए जाएंगे। यह जानकारी केजीएमयू पल्मोनरी ऐंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ने दी।
डॉ. वेद प्रकाश ने शुक्रवार को केजीएमयू के शताब्दी भवन में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि यह आयोजन केजीएमयू के पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, इंडियन चेस्ट सोसायटी और पल्मोक्रिट फाउंडेशन मिलकर कर रहे हैं। यह सम्मेलन शताब्दी भवन फेज-2 के सभागार में होगा। इसका मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों को फेफड़ों के कैंसर के इलाज में आ रही नई तकनीकों और दवाओं से अवगत कराना है। इसके साथ ही, आम लोगों को भी फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानने और समय पर इलाज कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।