पैसंजर ट्रेन के टॉइलट में मिला युवक का शव

नवभारत टाइम्स

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आई पैसेंजर ट्रेन के टॉइलेट में एक युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

youths body found in train toilet head injury marks murder suspected
दिल्ली से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची एक पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना तब सामने आई जब सुबह 6:05 बजे दिल्ली से आई पैसेंजर ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर रुकी। ट्रेन के टॉयलेट में एक यात्री को युवक का शव दिखाई दिया। यात्री ने तुरंत रेलवे प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 28 साल है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर कई चोट के निशान मिले हैं। इन चोटों को देखकर पुलिस को शक है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस अब हत्या का मामला दर्ज करके इस घटना की गहराई से जांच करेगी। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस जल्द से जल्द सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है।