लापता बीटेक छात्र दिल्ली में मिला

नवभारत टाइम्स

सूरजकुंड रोड स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी से लापता बीटेक छात्र दिल्ली में मिल गया है। छात्र टेस्ट में कम नंबर आने से मानसिक रूप से परेशान था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्र को बरामद कर लिया है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल को ट्रेस कर उसे दिल्ली से पकड़ा।

missing btech student found in delhi ran away due to low scores rescued by police
फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड पर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी का बीटेक छात्र, जो 18 फरवरी को कैंपस से लापता हो गया था, उसे दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्र को सौंप दिया है। छात्र ने पूछताछ में बताया कि परीक्षा में कम अंक आने से वह मानसिक रूप से परेशान था।

यूनिवर्सिटी के वार्डन विनय शर्मा ने सूरजकुंड पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश का रहने वाला यह बीटेक छात्र 18 फरवरी की सुबह करीब 5:18 बजे यूनिवर्सिटी कैंपस की रेलिंग फांदकर बिना बताए चला गया था। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी थी।
शुरुआत में छात्र का मोबाइल बंद आ रहा था। पुलिस लगातार उसके मोबाइल को ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। जैसे ही छात्र ने अपना मोबाइल चालू किया, पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया और दिल्ली में उसे ढूंढ निकाला।

जांच अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि छात्र ने पूछताछ में स्वीकार किया कि परीक्षा में उसके कम नंबर आए थे। इस वजह से वह काफी मानसिक तनाव में था। फिलहाल, छात्र की काउंसलिंग की गई है और उसे यूनिवर्सिटी प्रबंधन को सौंप दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्र को सुरक्षित वापस लाया जा सका।

रेकमेंडेड खबरें