Gaur City 2 Residents Troubled By Diversion Forced To Take Long Detours
गौड़ सिटी 2 एरिया में डायवर्ज़न से परेशान
नवभारत टाइम्स•
गौड़ सिटी 2 के निवासी जाम से जूझ रहे हैं। महागुन मार्ट और द मंथन स्कूल के पास दो कट बंद कर दिए गए हैं। इससे लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि यहां हाउसिंग सोसायटी और स्कूल के कारण ट्रैफिक बढ़ेगा। बैरिकेडिंग के बजाय यू-टर्न बनाने पर विचार होना चाहिए।
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी 2 सोसायटी के निवासी जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। महागुन मार्ट और द मंथन स्कूल के पास दो कट बंद कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को डेढ़ किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि इस इलाके में सोसायटी और स्कूल होने के कारण ट्रैफिक बढ़ेगा, इसलिए बैरिकेडिंग की जगह यू-टर्न बनाने पर विचार होना चाहिए। इस समस्या को लेकर कई बार गुहार लगाई गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
गौड़ सिटी 2 के निवासी बिटुल यादव ने बताया कि इस इलाके में कई हाउसिंग सोसायटी और निजी स्कूल हैं। इस वजह से यहां वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा रहता है।महागुन मार्ट और द मंथन स्कूल के पास दो कट बंद कर दिए गए हैं। इन कटों को बंद करने के लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं।
इस वजह से लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
निवासियों का कहना है कि इस एरिया में हाउसिंग सोसायटी और स्कूल होने के कारण ट्रैफिक और बढ़ेगा। ऐसे में बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बदलने के बजाय यू-टर्न बनाने पर विचार करना चाहिए।
इस मुद्दे को लेकर कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।