गरीब, किसान का भरोसा खो रहीं सरकारें: मायावती

नवभारत टाइम्स

बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सरकारें अब गरीब और किसानों का भरोसा खो रही हैं। उन्होंने कहा कि कथनी और करनी में भारी अंतर साफ दिखता है। मायावती ने यूपी में बीएसपी की चार बार की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि तब कानून का राज स्थापित था।

mayawatis allegation non bsp governments losing trust of poor farmers

NBT रिपोर्ट, लखनऊ: BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी समेत बाकी राज्यों में गैर BSP दल की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। रविवार को आयोजित ऑल इंडिया मीटिंग में उन्होंने कहा कि सरकारें अब गरीब , किसान और बहुजन का भरोसा खो रही हैं। 'द्वेषपूर्ण नीतियां और कथनी करनी में भारी अंतर सरकार की कार्यवाहियों में साफ दिखता है। यूपी में चार बार बनी BSP की सरकार का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति पर यूपी में कानून का राज BSP ने स्थापित किया था।