NBT रिपोर्ट, मेरठ: बरेली पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों पर आरोप है कि उन्होंने बरेली के शाही थाना क्षेत्र में पांच फरवरी की रात को जूलरी शॉप में चोरी की थी। पुलिस बदमाशों के पास से तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जूलर चांद बाबू के घर चोरी करने वाले बदमाश जूलरी बेचकर दिल्ली भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की। घिरा देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की। कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने से बदमाश गिर गए। उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त इमरान घायल हो गया।


