बिजनौर: नहर में गिरी कार, दो की मौत, 4 लोग घायल

नवभारत टाइम्स

बिजनौर के नजीबाबाद से शादी समारोह से लौट रहे उत्तराखंड के युवकों की कार गंगा नहर में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

bijnor car carrying youths returning from wedding falls into ganga canal 2 dead 4 injured

NBT रिपोर्ट, मेरठ: बिजनौर के नजीबाबाद से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे उत्तराखंड के युवकों की कार बुधवार की रात पौने दो बजे अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। कार सवार उत्तराखंड के दो युवकों की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार लोग उत्तराखंड के ऋषिकेश से बिजनौर के नजीबाबाद में शादी में शामिल होने आए थे। हादसे के वक्त नजीबाबाद से ऋषिकेश कार से ही वापस जा रहे थे। कार रस्ते में अनियंत्रित हो गई। रेलिंग तोड़कर गंगा नहर में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक हादसे में कार सवार सतीश (35) पुत्र चरण दास, निवासी ऋषिकेश और सचिन (30) पुत्र सत्य, निवासी जसपुर की मौत हो गई। विशाल (25), मोहित, विशाल और अंकित (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल के निवासी हैं।