बंधक बनाकर मारपीट करने वाले दो पकड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad gang leader and two others arrested on charges of illegal recovery and assault
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : डबुआ मंडी क्षेत्र में रेहड़ी वाले से अवैध वसूली, बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने गिरोह के सरगना नेत्रपाल उर्फ नेत्र निवासी गांव भाखरी व उसके साथी मन्नू निवासी डबुआ कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। जिनको न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस इस मामले में एक किशोर सहित 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।