लुटेरे गैंग का सरगना दबोचा

नवभारतटाइम्स.कॉम
robber gang leader naeem arrested 8 lakh rupees and 601 mobiles recovered
n NBT न्यूज, पलवल : एसटीएफ पुलिस टीम ने पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी अरेस्ट किया है। आरोपी की पहचान नूंह जिला के गांव सतपूतियाका निवासी नईम के तौर पर की गई है। आरोपी के कब्जे से 601 मोबाइल, आठ लाख रुपये, स्कार्पियो कार और पिकअप वैन बरामद की गई है। एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि नूंह जिला के गांव सतपूतियाका निवासी नईम अमेजान और फ्लिपकार्ट का कीमत सामान को ले जाने वाले ट्रको को लूटने वाले गिरोह का सरगना और मास्टर माइंड है। इसके खिलाफ बिहार के जिला अररिया के शहर थाना पुलिस में डकैती का केस दर्ज है।