चोरी करने वाला शातिर चढ़ा हत्थे, 3 बाइक बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम
shrewd bike thief arrested in hathin 3 stolen bikes recovered
n NBT न्यूज, हथीन : वाहन चोर निरोधक दस्ता एविटी स्टाफ हथीन की टीम ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान देव निवासी मझोई, जिला मथुरा के रूप में हुई है। वह फिलहाल मोहन नगर, थाना कैंप में रह रहा है। एविटी स्टाफ हथीन प्रभारी जमील अहमद ने बताया कि शिकायतकर्ता शैलेन्द्र कुमार ने शिकायत में कहा कि 13 जून 2026 को शाम करीब 07:00 बजे उन्होंने अपनी बाइक को विशाल मेगा मार्ट, मीनार गेट के पास खड़ी किया था। जब वह करीब 20-25 मिनट बाद सामान लेकर लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।