आनंद राठी का मुनाफा 24% बढ़ा

नवभारत टाइम्स
anand rathi wealths profit rises 24 aum crosses 1 lakh crore
NBT रिपोर्ट, मुंबई: आनंद राठी वेल्थ ने जून तिमाही के लिए टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर (YoY) 24% की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) के 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने के साथ ही उसका रेवेन्यू भी 18% बढ़ गया। फर्म ने बताया कि टैक्स के बाद मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के 93.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 116 करोड़ रुपये हो गया।