TCS का मुनाफा 5% बढ़ा, ₹12 के डिविडेंड का ऐलान

नवभारत टाइम्स
TCS का मुनाफा 5% बढ़ा, ₹12 के डिविडेंड का ऐलान
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, मुंबई

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने पहली तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 5% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी के साथ 13,349 करोड़ रुपये की कमाई की जानकारी दी। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 12,760 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने फाइनैंशल ईयर FY27 के लिए प्रति शेयर 12 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है और 15 जुलाई को रेकॉर्ड डेट तय किया है।
कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसे कुल 9.5 अरब डॉलर के नए सौदे मिले हैं। गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.52% गिरकर 2,047.75 रुपये पर बंद हुआ। ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब 315 अरब डॉलर के भारतीय आईटी सेक्टर की ग्रोथ और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के असर को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

कंपनी के CEO और एमडी के. कृतिवासन ने कहा कि दुनिया में चल रही राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के बावजूद यह तिमाही हमारी बढ़त की रफ्तार और मजबूती को दिखाती है। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे ग्राहक AI, क्लाउड और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक कामों में निवेश बढ़ा रहे हैं, हमें नए सौदे मिल रहे हैं। हमारे मजबूत पार्टनरशिप और बढ़ते काम की वजह से TCS इन मौकों को लगातार बढ़त में बदलने के लिए तैयार है।

CEO K कृतिवासन ने कहा कि जियोपॉलिटिकल और मैक्रो-इकोनॉमिक चुनौतियों के बावजूद इस तिमाही में ग्रोथ की रफ़्तार बनी रही। उन्होंने कहा कि ग्राहक AI, मॉर्डनाइजेशन, साइबरसिक्योरिटी, सॉवरेन क्लाउड में निवेश बढ़ा रहे हैं।