GCC के बड़े केंद्र बनेंगे छोटे शहर: वित्त मंत्री

नवभारत टाइम्स
small cities will become big centers of gcc big announcement by finance minister nirmala sitharaman
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर्स (GCC) के मामले में भारत के सामने चुनौती अब यह नहीं है कि आगे रहे देशों से अपना फासला कैसे कम करें, बल्कि चुनौती यह है कि इस राह पर दूसरों से आगे कैसे बने रहें। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जितने GCC हैं, उनमें आधे से ज्यादा भारत में हैं और साल 2030 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 5000 करने का लक्ष्य है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में अब छोटे शहर GCC के बड़े केंद्रों के रूप में उभरेंगे। उन्होंने कहा कि GCC ग्रोथ के अगले चरण की जरूरतों को देखते हुए सरकार जरूरी नीतियां बना रही है और पिछले बजट में कई कदम उठाए गए थे।