Anjani Kumar Pandey Elected Unopposed National President Of Joint Industry Trade Mandal
निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अंजनी कुमार पांडे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निर्धारित समयावधि में केवल अंजनी कुमार पांडे का ही एकमात्र वैध नामांकन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सामाजिक दायित्व निभाते हुए संगठन द्वारा पौधरोपण किया गया और ठाकुर पब्लिक स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी, टिफिन बॉक्स व खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में संरक्षक व निर्वाचन अधिकारी सूर्य नारायण तिवारी, डॉ. जानकी शरण शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, निर्मल यादव, प्रवीण मणि त्रिपाठी, अशोक विश्वकर्मा, रतन दास, राजकुमार सिंह, अरविंद नाथ मिश्रा, राम तिवारी, मनोज सिंह ठाकुर, मनु वैश्य, आर. के. गुप्ता, जितेंद्र निगम, संजय गुप्ता, मुकेश शुक्ला, अंशुमान बाजपेई, सत्येंद्र यादव और करुणेश प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।