कारोबारी के घर चोरी के आरोप में अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
master criminal vimal alias bittu bhati arrested on theft charges other gang members already caught
n NBT न्यूज, ग्रेनो : बीटा-2 पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह के एक और शातिर विमल उर्फ बिट्टू भाटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनपीसीएल ऑफिस के सामने से पकड़ा और उससे चाकू बरामद किया। आरोपी बुलंदशहर के मसौता का निवासी है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले बंद घरों की रेकी करता था और फिर ताले तोड़कर चोरी कर फरार हो जाता था। गिरोह के अन्य सदस्यों को 19 जुलाई को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी निशानदेही पर 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए थे। विमल बीटा-2 और दादरी क्षेत्र में हुई चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। वह गिरफ्तारी के डर से हथियार भी साथ रखता था। पुलिस पूछताछ कर गिरोह की अन्य गतिविधियों और बचे हुए माल की जानकारी जुटा रही है।

रेकमेंडेड खबरें