Spa Center Case 15 Accused Granted Bail Human Trafficking Sections Removed
स्पा सेंटर केस में 15 को मिली जमानत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो : साइट-4 स्थित स्पा सेंटरों पर छापेमारी मामले में गिरफ्तार 15 आरोपियों को अदालत से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने मानव तस्करी (BNS 143) और अनैतिक व्यापार अधिनियम की गंभीर धारा-5 व 6 हटाते हुए सभी की जमानत मंजूर कर ली। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मिंटू करन भाटी ने दलील दी कि जबरन देह व्यापार के पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं और गिरफ्तारी में वैधानिक नियमों का उल्लंघन हुआ। अदालत ने पाया कि इन गंभीर धाराओं का पर्याप्त आधार नहीं है, हालांकि धारा-3 और 4 के तहत जांच जारी रहेगी। इस आदेश के बाद सभी आरोपियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।