सारनाथ की उपलब्धि को बताया ऐतिहासिक

Contributed bySunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा : वाराणसी स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने पर जीबीयू के बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता संकाय के सहायक प्राध्यापक प्रफेसर अरविंद कुमार सिंह ने इसे भारत और वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि सारनाथ वह पवित्र स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना प्रथम उपदेश देकर धर्मचक्र प्रवर्तन किया था। यह सम्मान केवल भारत की बौद्ध विरासत का नहीं, बल्कि शांति, करुणा, अहिंसा और प्रज्ञा जैसे सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की वैश्विक स्वीकृति भी है।

रेकमेंडेड खबरें