लाइटों के मेंटिनेंस के लिए निकाले सवा करोड़ के टेंडर

नवभारतटाइम्स.कॉम
125 crore tender issued for street light maintenance in faridabad relief from darkness
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

सेक्टरों की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों के खराब होने और समय पर ऑन-ऑफ न होने की शिकायतों को दूर करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने बड़ी तैयारी शुरू की है। प्राधिकरण अब मुख्य सड़कों और पार्कों की स्ट्रीट लाइटों के संचालन व रखरखाव का जिम्मा निजी एजेंसियों को सौंपेगा। इसके लिए 1.20 करोड़ रुपये के चार अलग-अलग टेंडर निकाले गए हैं।
एजेंसियों को अगले आठ महीनों तक लाइटों की निगरानी, समय पर संचालन और मरम्मत सुनिश्चित करनी होगी। इसमें ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 75 से 89, सेक्टर 2, 12, 58, 59, 62, 64, 65, 56-56ए और सूरजकुंड रोड जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके साथ ही एचटी/एलटी लाइन, ट्रांसफार्मर और सर्किट ब्रेकर जैसे बिजली उपकरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी इन्हीं एजेंसियों की होगी। ईएक्सईएन अश्वनी गौड़ ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कदम से न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि सड़कों पर अंधेरा रहने की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा।

रेकमेंडेड खबरें